
क्या रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत? US-इंडिया ट्रेड डील के बाद ट्रंप ने किया था दावा, अब MEA ने दिया ये जवाब
Published at : 2026-02-07 13:13:46
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस-इंडिया ट्रेड डील का ऐलान करते हुए दावा किया था कि भारत अब रूस से तेल खरीदना बंद करेगा. इसको लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) का जवाब सामने आया है. विदेश मंत्रालय ने शनिवार (07 फरवरी, 2026) को रूसी तेल खरीद को लेकर अपने पुराने रुख को दोहराया है. MEA ने कहा कि भारत की एनर्जी सिक्योरिटी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'भारत के ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना हमारी रणनीति का मूल आधार है. जहां तक भारत की ऊर्जा स्रोतों का संबंध है, सरकार ने कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से कहा है कि 140 करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.'