
US Iran Conflict LIVE Updates: ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- 'ईरान के पास अभी भी समझौता करने का मौका'
Published at : 2026-04-14 00:22:39
US Iran Conflict LIVE Updates: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. दोनों देशों के बीच बातचीत दोबारा शुरू कराने के लिए पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की लगातार मध्यस्थता कर रहे हैं. इन देशों की कोशिश है कि दोनों पक्ष अपने मतभेद कम करें और किसी समझौते तक पहुंच सकें. खास तौर पर यह प्रयास किया जा रहा है कि 21 अप्रैल को खत्म होने वाले युद्धविराम से पहले एक और दौर की बातचीत हो जाए. अमेरिकी मीडिया एक्सियोस ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त रुख दिखाया है. उन्होंने संकेत दिया है कि अगर ईरान नौसैनिक नाकेबंदी के दबाव में अपना रुख नहीं बदलता, तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है. अमेरिका का कहना है कि यह रणनीति ईरान पर दबाव बनाने के लिए अपनाई गई है, ताकि वह होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल हथियार की तरह न करे. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ...