सुप्रीम लीडर खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगे PM मोदी? राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने भेजा न्योता

सुप्रीम लीडर खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगे PM मोदी? राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने भेजा न्योता

Published at : 2026-06-24 09:26:30
Supreme Leader Khamenei Funeral: अमेरिका और इजरायल हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का शव अभी तक सुरक्षित रखा गया है। आगामी 9 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार (जनाजा) किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने पीएम मोदी को न्योता भेजा है। हालांकि अभी तक भारत के तरफ से आमंत्रण पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। गत 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हवाई हमला कर दिया था। इस संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, उस वक्त खामेनेई अपने आवासीय कार्यालय में एक बैठक में मौजूद थे। खुफिया इनपुट के आधार पर उनके ठिकाने को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया गया, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी और कुछ अन्य परिजनों के मारे जाने की बात सामने आई। इसके बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई। खबर अपडेट की जा रही है...