
कैसा होगा ईरान के साथ समझौता? राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद दी जानकारी, ओबामा डील से की तुलना
Published at : 2026-05-25 01:45:34
Iran America Tension: अमेरिका और ईरान के बीच भले ही सीजफायर चल रहा हो लेकिन गहमागहमी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों देशों के बीच एक फिर शांति समझौता होने के प्रयास हो रहे हैं। इसी बीच ट्रंप ने खुद जानकारी दी है कि ईरान के साथ समझौता कैसा होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट पर लिखा कि अगर मैं ईरान के साथ कोई समझौता करता हूं, तो वह अच्छा और उचित होगा, ओबामा द्वारा किए गए समझौते जैसा नहीं। अमेरिकी विदेश मंत्री भारत दौरे पर हैं। उन्होंने भी तनापूर्ण हालात के बीच जल्द अच्छे संकेत मिलने के संकेत दिए थे। यह भी पढ़ें: 'भारत-अमेरिका के संबंध इतने अच्छे पहले कभी नहीं रहे जितने अभी हैं ', ट्रंप ने PM मोदी की जमकर की तारीफ US President Donald Trump on Truth Social posts, "If I make a deal with Iran, it will be a good and proper one, not like the one made by Obama... Our deal is the exact opposite, but nobody has seen it or knows what it is. It isn’t even fully negotiated yet..." pic.twitter.com/SEsQnsmIvd — ANI (@ANI) May 24, 2026 ओबामा से क्यों की तुलना? ट्रंप ने कहा कि ओबामा ने ईरान को भारी मात्रा में नकद राशि दी और परमाणु हथियार बनाने का खुला रास्ता खोल दिया। हमारा समझौता बिल्कुल विपरीत है, लेकिन इसे किसी ने देखा नहीं है और न ही कोई जानता है कि यह क्या है। सझझौते में क्यों हो रही देर? ट्रंप ने कहा कि इस पर अभी पूरी बातचीत भी नहीं हुई है। इसलिए उन हारे हुए लोगों की बात मत सुनो, जो ऐसी चीज़ की आलोचना कर रहे हैं जिसके बारे में उन्हें कुछ पता ही नहीं है। मुझसे पहले के उन लोगों के विपरीत, जिन्हें इस समस्या का समाधान कई साल पहले कर देना चाहिए था, मैं बुरे समझौते नहीं करता। यह भी पढ़ें: US-Iran Deal: अमेरिका से समझौते के तहत यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ ईरान, रिपोर्ट में बड़ा दावा