
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा एलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख
Published at : 2026-08-24 13:03:27
President Putin: भारत के विदेश मंत्री जयशंकर इन दिनों रूस यात्रा पर हैं. सोमवार को जयशंकर ने रूसी के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की. इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने भारत के लिए बड़ा एलान किया. पुतिन ने परमाणु ऊर्जा और भारतीय किसानों के हित में फैसला लिया. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच कई अहम मुद्दों पर लगातार बातचीत हो रही है. इनमें ऊर्जा, उर्वरक, परमाणु ऊर्जा और हाईटेक सेक्टर में सहयोग शामिल हैं. पुतिन ने कहा कि रूस भारतीय किसानों की जरूरत को देखते हुए उर्वरक की सप्लाई बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. उन्होंने भरोसा दिया कि आगे भी इस सप्लाई को बढ़ाने की कोशिश जारी रहेगी. भारत-रूस के बीच परमाणु ऊर्जा और हाईटेक क्षेत्रों में भी सहयोग तेजी से आगे बढ़ रहा है. #WATCH | EAM Dr S Jaishankar meets Russian President Vladimir Putin in Moscow, Russia. (Source: Russian Pool via Reuters) pic.twitter.com/VrrIirbd7i — ANI (@ANI) August 24, 2026 मजबूत संबंधों का पीएम मोदी दिया श्रेय रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और रूस के बीच मजबूत होते संबंधों की तारीफ की है. मॉस्को में उन्होंने कहा कि भारत और रूस कई दशकों से अलग-अलग क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। इसमें सरकारी और संसदीय संबंधों के साथ-साथ आर्थिक सहयोग भी शामिल है. यह भी पढ़ें: Explainer: कुरिल द्वीपों पर रूस-जापान में क्यों है विवाद? पुतिन के दौरे से फिर गरमाया 80 साल पुराना मुद्दा पुतिन ने कहा कि इस साल दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ा है. पिछले साल व्यापार में थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन अब इसमें फिर तेजी देखने को मिल रही है. उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने के व्यक्तिगत प्रयासों को भी दिया. पीएम मोदी से मिलने की बताई तारीख पुतिन ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी को अपनी शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के तहत तय कार्यक्रम के अनुसार जल्द ही उनकी पीएम मोदी से मुलाकात हो सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि इस साल दोनों नेता दोबारा मिल सकते हैं. बता दें कि इस साल यानी 2026 का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन किर्गिस्तान की अध्यक्षता में 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित होने वाला है. इस साल की बैठकों और संगठन का मुख्य विषय "एससीओ के 25 वर्ष: स्थायी शांति, विकास और समृद्धि के लिए एक साथ" रखा गया है. यह भी पढ़ें: Middle East Tension: ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप बोले- पुतिन से पूछूंगा, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्यों कहा?