ट्रंप की बोलती बंद! मेलोनी बोलीं- परवाह नहीं कि ईरान परमाणु हथियार हासिल कर ले और इटली को दो मिनट में उड़ा दे...

ट्रंप की बोलती बंद! मेलोनी बोलीं- परवाह नहीं कि ईरान परमाणु हथियार हासिल कर ले और इटली को दो मिनट में उड़ा दे...

Published at : 2026-04-15 08:25:55
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) अब खुलकर अमेरिका की खिलाफत कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने ट्रंप पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है. मेलोनी ने कहा, उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल कर ले और दो मिनट में इटली को उड़ा दे. मुझे जहां तक पता है, नौ देशों के पास परमाणु हथियार हैं और उनमें से केवल एक ने इसका उपयोग किया है. वाशिंगटन की तरह परमाणु धमकियां देने वाला कोई नहीं है.” मेलोनी अब वैसी 'साहसी नेता' नहीं रहीं: ट्रंप इस जवाब से इटली की खुलकर मुखालफत सामने आ गई है. दरअसल बीते दिनों ट्रंप ने इटली को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को खुलवाने में उसका साथ मांगा था. इस पर इटली ने साफ इनकार कर दिया था. एक इंटरव्यू में मेलोनी के इस रवैये पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह उनके रुख से 'Shocked' हैं. ट्रंप का मानना है कि मेलोनी अब वैसी 'साहसी नेता' नहीं रहीं जैसी वह पहले हुआ करती थीं. "मेलोनी को परवाह नही है कि ईरान परमाणु हथियार बना रहा है. अगर मौका मिला तो ईरान इटली को 2 मिनट में नक्शे से हटा देगा. ट्रंप ने कहा कि यह काफी दुखद है कि वह परमाणु संपन्न ईरान को रोकने में ​अमेरिका की किसी तरह की मदद नहीं कर रही हैं. अमेरिका पर पूरी तरह से निर्भर है इस दौरान ट्रंप ने इटली 'दुखती रग' पर हाथ रखा. निशाना Energy Costs पर था. उन्होंने कहा कि इटली दुनिया में सबसे अधिक बिजली बिल को भर रही हैं. वह 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) को खुलवाने के लिए लड़ने को तैयार नहीं है. इसके लिए वह अमेरिका पर पूरी तरह से निर्भर हैं. 🇺🇸 Trump: “She doesn’t care if Iran acquires nuclear weapons and blows up Italy in two minutes.” 🇮🇹 Meloni: “As far as I know, nine nations possess nuclear weapons, and only one has ever used them. No one throws around nuclear threats like Washington.” pic.twitter.com/UNuull4bBQ — True Promise - الوعد الصادق ✪🇮🇷 (@IRTruePromise) April 15, 2026 मेलोनी के समर्थन में आया विपक्ष दिलचस्प बात है कि ट्रंप के इस बयान पर इटली में विपक्ष भी साथ आ गया है. मेलोनी की कट्टर विरोधी और विपक्ष की नेता इल्ली श्लेईन (Elly Schlein) भी उनके समर्थन खड़ी हो गई हैं. श्लेईन ने कहा, "सुनो ट्रंप, हम भले ही राजनीतिक विरोधी रहे हों मगर हम अपने देश के खिलाफ किसी भी हमले को सहेंगे नहीं." इटली जनता भी ट्रंप के खिलाफ इस बीच जानकारों का मानना है कि बीते माह न्यायिक सुधारों पर हुए जनमत संग्रह में मेलोनी की हार की बड़ी वजह 'ट्रंप-फ्रेंडली' इमेज को बताया गया था. इसके साथ अमेरिका की ओर से थोपी गई महंगाई भी बड़ा कारण है. ईरान संकट की वजह से इटली में तेल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं. इससे जनता काफी नाराज है. इटली ने अब इजरायल के साथ होने वाले सैन्य उपकरणों और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के समझौते को पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया है. इसे ट्रंप की नीतियों के खिलाफ कहा जा रहा है. ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान के बीच समझौते के कोशिशें जारी, पाकिस्तान में फिर हो सकती है वार्ता; ट्रंप ने दिए संकेत