ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...

ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...

Published at : 2026-03-26 10:40:04

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर भड़ास निकाली है. ट्रंप ने साफ-साफ कहा कि नाटो देशों ने ईरान के खिलाफ चल रहे संघर्ष में कोई मदद नहीं की है. हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका को किसी भी मदद की जरूरत नहीं है. ट्रंप का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब मिडिल ईस्ट में तनाव अपने बढ़ा हुआ है.

ट्रंप ने अपने बयान में ईरान को पागल देश बताते हुए दावा किया कि वह अब सैन्य रूप से कमजोर हो चुका है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को नाटो की किसी मदद की जरूरत नहीं है, लेकिन इस बात को कभी नहीं भूलना चाहिए कि सहयोगी देशों ने इस समय साथ नहीं दिया.

पहले भी NATO पर गुस्सा जता चुके हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच नाटो देशों पर एक बार फिर से अपना गुस्सा जाहिर किया है. ट्रंप ने इससे पहले आयरलैंड के प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन के साथ व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान नाटो देशों पर अपनी भड़ास निकाली. ट्रंप ने नाटो सदस्य देशों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ईरान के साथ युद्ध के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित करने में अमेरिका की मदद करने से इनकार कर बेवकूफी भरी गलती की है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका को अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता नहीं है. मुझे ज्यादातर नाटो सहयोगियों से जानकारी मिली है कि वे इस युद्ध में शामिल नहीं होना चाहते हैं, क्योंकि कई देश इस युद्ध को गैर-कानूनी मानते हैं.

हालांकि, उन्होंने यह कहा कि कुछ देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित ले जाने में मदद करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक सार्वजनिक रूप से उन देशों के नाम नहीं बताए हैं. उन्होंने नाटो पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें किसी भी मदद की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें वहां होना चाहिए था.

यह भी पढ़ेंः होर्मुज बंद हुआ तो LPG के लिए छटपटाने लगी दुनिया, अब अगर ईरान ने इस रास्ते को रोका तो क्या होगा?