
Ground Report: लेबनान बॉर्डर पहुंचा न्यूज नेशन, ग्राउंड रिपोर्ट में जानें कैसे हैं वहां के हालात
Published at : 2026-04-06 18:31:47
Ground Report: न्यूज नेशन जहां मौजूद है, वह आखिरी बसेरा है. इसके आगे इस्राइल की कोई भी रिहाइश नजर नहीं आएगी. मेरे पीछे जो पहाड़ी दिखाई दे रही है, उसके पीछे से लेबनान की शुरुआत हो जाती है. ये लेबनान का दक्षिणी इलाका है. ये वही इलाका है, जिसमें हिजबुल्ला का प्रभुत्व है. वीडियो में दिख रहे घर इस्राइल के आखिरी घर हैं. हमने आपको अपाचे हेलिकॉप्टर्स दिखाए कि वे किस तरह से हवाई हमले कर रहे हैं. इसके अलावा, आर्टिलरी और बम धमाके हो रहे हैं. आपको मेरे पीछे स्मॉक भी नजर आ रहा होगा. ये हैं इस वक्त के हालात. लेबनान बॉर्डर पर लगातार जारी हमलों के बीच न्यूज़ नेशन संवाददाता की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट Visit https://t.co/iu10vmpTKi #Iran #America #Israel #MiddleEastWar #DonaldTrump #AliKhamenei #BenjaminNetanyahu #NewsUpdate #NewsNation | @iamsachindubey @rahuldabas85 pic.twitter.com/jpC83JdTz2 — News Nation (@NewsNationTV) April 6, 2026 इस्राइली सेना का आखिरी कैंप हम लोग इस वक्त इस्राइल के उस आखिरी गांव में मौजूद हैं, जहां से लेबनान की शुरुआत हो जाती है. आप लोग वीडियो में रडार देख सकते हैं और उस पहाड़ी के आगे है लेबनान. आपको इस इलाके में सिर्फ मिलिट्री को छोड़कर कोई और नजर नहीं आएगा. आपको यहां से पहाड़ी पर मौजूद इस्राइली सेना का आखिरी कैंप भी नजर आ रहा होगा. लेबनान और हिजबुल्ला को टर्रेन का फायदा मिलता है.