सैंड फ्लाई का कहर: गुजरात में बच्चों की जान ले रहा चांदीपुरा वायरस, अब तक तीन की हुई मौत

सैंड फ्लाई का कहर: गुजरात में बच्चों की जान ले रहा चांदीपुरा वायरस, अब तक तीन की हुई मौत

Published at : 2026-07-25 18:00:01
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल के अनुसार, अब तक गुजरात में सात बच्चों में चांदीपुरा वायरस की पुष्टि हुई है, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है जबकि चार का इलाज चल रहा है। प्रभावित जिले मुख्य रूप से गांधीनगर, साबरकांठा, खेड़ा, अरावली और पंचमहाल हैं।