
PoJK पर ताबिश हाशमी ने खोली थी PAK सेना की पोल... अब बंद करना पड़ा 5 साल पुराना 'हंसना मना है' टॉक शो!
Published at : 2026-08-02 20:16:45
Tabish Hashmi Hasna Mana Hai Show: PoJK में पाकिस्तानी सेना का दमन लगातार जारी है. अब तक वहां पर पुलिस की गोली से 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. पाकिस्तानी सेना की इस बर्बरता के खिलाफ बोलने पर टीवी कलाकार ताबिश हाशमी को अपने 5 साल पुराने कॉमेडी टॉक शो 'हंसना मना है' को बंद करना पड़ा है.