CPEC और बलूचिस्तान ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, सैनिकों के हौसले पस्त, भारत पर ठीकरा फोड़ रहे असीम मुनीर
Published at : 2026-05-27 16:34:22
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर एक बार फिर भारत विरोधी बयानबाजी के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर हुए हमले का आरोप भारत पर लगाया है। इस हमले में लगभग दो दर्जन लोगों की मौत हुई थी। माना जा रहा है कि मुनीर भारत का नाम लेकर अवाम का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।