
वह केवल पेट बढ़ा रहे हैं... इस देश के प्रधानमंत्री के ऊपर जेलेंस्की का तीखा तंज
Published at : 2026-02-15 04:42:42
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि विक्टर केवल अपना पेट बढ़ा रहे हैं, अपनी सेना नहीं। जेलेंस्की का यह तंज ऐसे समय में आया है, जब हंगरी ने यूक्रेन की मदद के लिए आगे आ रहे यूरोपीय संघ के प्रस्ताव को रोक दिया था।