
महाराष्ट्र के माओवादी राकेश की घर वापसी, मध्य प्रदेश की पुनर्वास नीति का पहला लाभार्थी बना
Published at : 2026-09-09 20:34:17
मध्य प्रदेश की नक्सली आत्मसमर्पण पुनर्वास सह राहत नीति 2023 के तहत महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के पूर्व माओवादी राकेश ओडी उर्फ मनीष (42) की घर वापसी हुई है। बुधवार रात बालाघाट पुलिस राकेश को लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई।