
अनिल अंबानी की कंपनियों के दो पूर्व सीईओ गिरफ्तार, 7623 करोड़ रुपये बैंक धोखाधड़ी का आरोप
Published at : 2026-06-22 17:39:00
सीबीआई ने अनिल अंबानी की कंपनियों रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और रिलायंस होम फाइनेंस के दो पूर्व सीईओ को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से 7,623 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में की गई है।