
कैसे पहाड़ों के नीचे से सुरंगों से मिसाइल दागने में महारथी बना ईरान, इंजीनियरिंग - सैन्य चालाकी का मिश्रण
Published at : 2026-02-23 09:50:36
ईरान की मिसाइल तकनीक अगर बहुत असरदार है तो पहाड़ों के नीचे सुरंगों में इसे छिपाकर वहीं से इसको दुश्मन के टारगेट तक दागने की क्षमता भी जबरदस्त. किसी जेम्स बांड की फिल्म की तरह पहाड़ों में ऊपर की बने कई दरवाजे खुलते हैं और वहां से मिसाइल निकलती है. एक मोबाइल दागे जाने के बाद तुरंत बाद वहीं से दूसरी मिसाइल निकलती है. ये तकनीक दुनिया में केवल चार देशों के पास ही है.