
बीमारी चाहे कितनी भी डरावनी हो भारत साथ खड़ा है, महामारी से घिरे इस देश में भेजी जीवन रक्षक दवाएं
Published at : 2026-05-27 16:50:57
भारत सरकार ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में फैले खतरनाक बुंडिबुग्यो इबोला वायरस से निपटने के लिए दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की बड़ी खेप भेजी है. अफ्रीका सीडीसी ने युगांडा में इस आपातकालीन सहायता को प्राप्त किया. इस जीवन रक्षक खेप में जांच किट्स, दवाएं और संक्रमण नियंत्रण सामग्री शामिल हैं. अफ्रीका सीडीसी ने वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा और लोगों की जान बचाने के लिए भारत की इस त्वरित 'फार्मेसी डिप्लोमेसी' का आभार व्यक्त किया है.