सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, काले धुएं से ढका रियाद एयरपोर्ट, कई उड़ानें रद्द

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, काले धुएं से ढका रियाद एयरपोर्ट, कई उड़ानें रद्द

Published at : 2026-09-19 14:31:16
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को भारी मात्रा में काला धुआं उठते देखा गया। इस कारण कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा और कई को दूसरे गंतव्यों की ओर भेजा गया। माना जा रहा है कि यह घटना यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों के कारण हुई है। हूती विद्रोही लगातार सऊदी अरब पर हमले कर रहे हैं।