अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हमला, सात ठिकानों को बनाया निशाना

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हमला, सात ठिकानों को बनाया निशाना

Published at : 2026-02-22 00:15:03
पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान के भीतर घुसकर सैन्य कार्रवाई की है. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि सीमा पार सात आतंकी कैंप और ठिकानों को निशाना बनाया गया. इस्लामाबाद का कहना है कि ये ठिकाने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP और इस्लामिक स्टेट-खोरासान से जुड़े लोगों के थे. पाकिस्तान सरकार TTP को ‘फितना अल खवारिज’ कहती है. बयान में कहा गया कि हाल के आत्मघाती हमलों, जिनमें इस्लामाबाद की इमाम बारगाह, बाजौर और बन्नू में धमाके शामिल हैं, के बाद यह जवाबी कार्रवाई की गई. रमजान के महीने में हुए ताजा हमले को भी इसका कारण बताया गया.