2 अप्रैल को हनुमान प्रकट उत्सव:चैत्र पूर्णिमा पर करें श्रीराम, हनुमान जी, भगवान विष्णु और बाल गोपाल की पूजा, हनुमान चालीसा का करें पाठ
Published at : 2026-03-31 23:00:00
कल (गुरुवार, 2 अप्रैल) श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का प्रकट उत्सव है। त्रेता युग में चैत्र पूर्णिमा पर शिव जी अंशावतार के रूप में केसरी और माता अंजनी के यहां अवतरित हुए थे, इनका नाम था मारुति। बाद में देवराज इंद्र के प्रहार की वजह से मारुति का नाम हनुमान पड़ा। 2 अप्रैल को चैत्र मास खत्म होगा और वैशाख मास के स्नान शुरू हो जाएंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, चैत्र पूर्णिमा पर श्रीराम, हनुमान जी, भगवान विष्णु, बाल गोपाल की विशेष पूजा करनी चाहिए। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा भी पढ़ी-सुनी जाती है। हनुमान जी के भक्त सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। बाल गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाएं। विष्णु जी की पूजा में ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। ऐसे कर सकते हैं हनुमान जी की सरल पूजा देवराज इंद्र ने वज्र से किया था बालक मारुति पर प्रहार