आरोप लगाए, मेज पीटा, फिर मीटिंग का बहिष्कार... मुख्य चुनाव आयुक्त और ममता के बीच तीखी नोक-झोंक

आरोप लगाए, मेज पीटा, फिर मीटिंग का बहिष्कार... मुख्य चुनाव आयुक्त और ममता के बीच तीखी नोक-झोंक

Published at : 2026-02-02 15:05:25
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चुनाव आयोग के बीच तीखी नोकझोंक हुई। ममता ने आयोग पर गंभीर आरोप लगाए, मेज पीटी और बैठक का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने आयोग को भाजपा का तोता बताया और जीवित लोगों के नाम काटने का आरोप लगाया। आयोग ने आरोपों का खंडन करते हुए राज्य सरकार पर असहयोग का आरोप लगाया।