किराए के विवाद में हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तारी नहीं:पुलिस का दावा- फुटेज से आरोपियों की हुई है पहचान, जल्द होंगे गिरफ्तार

किराए के विवाद में हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तारी नहीं:पुलिस का दावा- फुटेज से आरोपियों की हुई है पहचान, जल्द होंगे गिरफ्तार

Published at : 2024-09-03 15:49:33
किराए के विवाद में फायरिंग की घटना में 24 घंटे बाद भी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कंकड़बाग पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी की शिनाख्त हो चुकी है। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।पटना पुलिस की इतनी सख्त गश्ती के बाद भी बेखौफ बदमाश गोलीबारी और मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को इस बात की भनक तक नही लगी है। अपराधी आराम से फरार हो गए हैं। क्या बोले कंकड़बाग एसएचओ कंकड़बाग थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला किराए को लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था। लेकिन, आपसी समझौता के बाद मामला सुलझ गया था। लेकिन देर शाम पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत दी गई थी। किराएदार कुछ गुंडों के साथ हथियार लेकर आए थे। बातचीत करने के दौरान ही मारपीट हुई और गोलीबारी करने लगे। गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी गोलीबारी की घटना की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इस आधार पर किराएदार ऋषि की पहचान हो गई है। अन्य की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल किराएदार कमरा छोड़कर फरार है। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रोड नंबर 8 की है, जहां धनंजय के मकान में ऋषि चार वर्षों से किराए पर रहता था। किराया नहीं देने को लेकर ऋषि और धनंजय के बीच मारपीट होते ही किराएदार ऋषि गोलीबारी करने लगा था। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी। लोग बाल बाल बच गए। घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है उसकी पुलिस जांच कर रही है।