मशहूर ऐप स्‍पॉटिफाई से 300TB म्यूजिक चोरी, 8.6 करोड़ गाने डाले गए फ्री टोरेंट वेबसाइट पर

मशहूर ऐप स्‍पॉटिफाई से 300TB म्यूजिक चोरी, 8.6 करोड़ गाने डाले गए फ्री टोरेंट वेबसाइट पर

Published at : 2025-12-23 07:11:24
बेहद मशहूर म्यूजिक ऐप Spotify को बड़ा चूना लगा है। दरअसल Android Authority की एक रिपोर्ट के मुताबिक (REF.) एक शैडो लाइब्रेरी Anna’s Archive ने Spotify ऐप के म्यूजिक कलेक्शन का बहुत बड़ा हिस्सा स्क्रैप कर लिया है। अब उसे गैरकानूनी तरीके से टॉरेंट के जरिए फैलाया जा रहा है।बता दें कि ये पूरा मामला सिर्फ म्यूजिक की चोरी तक सीमित नहीं है। इसने म्यूजिक प्रिजर्वेशन, कलाकारों की कमाई, और डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा जैसे कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले पर Anna’s Archive का कहना है कि उनका मकसद म्यूजिक को सहेजना है, न कि मुनाफा कमाना।