Induction Safety Tips: क्या इंडक्शन चूल्हे को घंटों चलाना सुरक्षित है? बड़ी कंपनियां देती हैं ये 5 सावधानियां रखने की सलाह
Published at : 2026-03-16 01:28:59
Induction Cooking Precautions: LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच बड़ी संख्या में लोग इंडक्शन चूल्हा खरीद रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल ठीक उसी तरह किया जा सकता है, जिस तरह से LPG गैस का इस्तेमाल होता है। मसलन, लंबे समय तक इंडक्शन चूल्हे को चलाना आदि। Milton जैसी कई बड़ी कंपनियां इंडक्शन चूल्हें के साथ 5 तरह के जरूरी एहतियात बरतने पर जोर देते हैं। इससे न सिर्फ इंडक्शन चूल्हा लंबे समय तक काम करता है, बल्कि बिजली भी बचती है।इंडक्शन के साथ बरते जाने वाली 5 सावधानियों में सही बर्तन का इस्तेमाल, ब्रेक देना, तापमान पर नियंत्रण, एयर वेंड्स की सफाई और सुरक्षित सतह पर इस्तेमाल करना शामिल होता है।