डिजिटल जनगणना में कलेक्टर ने खुद भरा अपना फॉर्म:जैसलमेर कलेक्टर अनुपमा जोरवाल की अपील- 15 मई तक पोर्टल पर दें अपनी जानकारी, समय बचेगा
Published at : 2026-05-05 14:29:17
जैसलमेर जिले में डिजिटल जनगणना अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने मंगलवार को खुद अपना 'स्व-गणना' फॉर्म भरकर इस मुहिम की शुरुआत की। कलेक्टर ने आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज की और जिले के लोगों को संदेश दिया कि वे भी इस आधुनिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें। कलेक्ट्रेट में फॉर्म भरने के बाद अनुपमा जोरवाल ने बताया कि डिजिटल तरीके से जानकारी देना बहुत आसान और सुरक्षित है। इसमें सिर्फ 5 से 10 मिनट का समय लगता है। नागरिक 15 मई 2026 तक पोर्टल पर जाकर खुद अपनी जानकारी भर सकते हैं। इससे भविष्य में सरकारी योजनाओं का सही लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। 16 मई से घर आएंगे कर्मचारी जनगणना का दूसरा चरण 16 मई से 14 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान सरकारी कर्मचारी (प्रगणक) आपके घर आएंगे। अगर आपने पहले ही ऑनलाइन फॉर्म भर दिया है, तो आपको बस अपनी 'एसई आईडी' दिखानी होगी। इससे आपका और कर्मचारी दोनों का समय बचेगा और आपको दोबारा लंबी जानकारी नहीं देनी पड़ेगी। यह पूरी प्रक्रिया 'विकसित भारत' की दिशा में एक बड़ा कदम है। ऐसे करें स्व-गणना (आसान स्टेप्स) कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया- जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं है, बल्कि देश के विकास में हमारी भागीदारी है। डिजिटल प्रक्रिया से डेटा एकदम सटीक और पारदर्शी रहेगा। मेरी सभी जिलेवासियों से अपील है कि वे 15 मई तक अपनी जानकारी जरूर पोर्टल पर दर्ज करें।"