T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के लिए सिरदर्द रहा है श्रीलंका, सेमीफाइनल का टिकट मिलना बेहद मुश्किल

T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के लिए सिरदर्द रहा है श्रीलंका, सेमीफाइनल का टिकट मिलना बेहद मुश्किल

Published at : 2026-02-28 06:38:48
टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप 2 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार को खेला जाना है। श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान के लिए यह मैच बेहद अहम है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहती है, तो उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है।