
भारत-वेस्टइंडीज 'नॉकआउट' मैच में बारिश बिगाड़ेगी सेमीफाइनल का समीकरण? जानें कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
Published at : 2026-02-28 06:39:57
india vs west indies Eden Gardens Kolkata weather forecast: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल यानी रविवार (1 मार्च) को टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह एक नॉकआउट मुकाबले की तरह है, जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में यह मैच खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कई मुकाबले बारिश की भेंट चढ़े हैं, फैंस को डर है कि कहीं भारत और वेस्टइंडीज का यह बड़ा मैच में बारिश से रद्द न हो जाए. चलिए हम आपको वेदर रिपोर्ट देते हैं कि मुकाबले के समय मौसम कैसा रहेगा.