
ISRO सैटेलाइट से दिखे खतरनाक बादल, क्या बदलने वाला है मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Published at : 2026-03-31 01:58:04
Weather Update Satellite Pics: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से देश के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. आज मंगलवार, 31 मार्च को उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का तांडव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए 'ऑरेंज' और 'येलो' अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम के इस बदले हुए मिजाज को आप सैटेलाइट तस्वीरों में भी देख सकते हैं.