
तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सहित 13 देशों को मिला न्योता, क्या पीएम मोदी जाएंगे बांग्लादेश?
Published at : 2026-02-15 04:45:11
शपथ ग्रहण समारोह में भारत सहित चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्की, यूएई, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान को न्योता भेजा गया है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन देशों के राजनयिक या आधिकारिक प्रतिनिधि समारोह में शामिल हो सकते हैं।