
अमेरिका क्यों गया जिन्ना के देश का वायुसेना प्रमुख! मुनीर के बाद बाबर की ट्रंप प्रशासन से वार्ता के मायने क्या!
Published at : 2025-07-03 06:47:48
जिन्ना के देश के वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिधू की हाल की अमेरिका यात्रा को लेकर विशेषज्ञों के मन में कई सवाल खड़े हुए हैं। बाबर का यह दौरा पाकिस्तानी मीडिया में ‘ऐतिहासिक’ बताया गया है, क्योंकि दस साल बाद वायुसेना का कोई पदेन प्रमुख अमेरिका के दौरे पर गया था। [...]