
BJP ने केरल में जारी किया घोषणा पत्र, गरीब को हर साल 2 मुफ्त LPG सिलेडर, महिलाओं के लिए भी किया बड़ा वादा
Published at : 2026-03-31 13:48:30
डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार (31 मार्च) को अपना घोषणा पत्र (Manifesto)जारी किया। यह मैनीफैस्टो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जारी करते हुए केरल में एम्स स्थापित करने की बात कही है। इसके साथ ही महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए भी देने का वादा किया है। ओणम और क्रिसमस पर सिलेंडर बीजेपी ने अपने मैनीफैस्टो में गरीब परिवार को साल में 2 बार मुफ्त LPG सिलेडर देने की बात कही है। पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि एक सिलेंडर ओणम के दौरान मिलेगा और एक क्रिसमस के दौरान। इसके बाद उन्होंने कहा हम शबरीमला, गुरुवायुर जैसे उपासना स्थलों के संरक्षण के लिए देवस्वोम बोर्ड का पुनर्गठन करेंगे। केरल के लिए भाजपा के वादे जरूरतमंद महिलाओं को कर्ड, दवा-राशन के लिए हर माह 2500 रु, गरीब परिवारों को ओणम और क्रिसमस पर मुफ्त सिलिंडर, जरूरमंद महिलाओं, विधावाओं और 70+ उम्र के बुजुर्गों को हर माह 3000 रुपए। केरल के हर घर को हर माह 20000 लीटर मुफ्त पानी, तमिलनाडु को पानी और केरल की सुरक्षा देने का ऐलान, तिरुनवंतपुरम को कन्नूर से जोड़ने वाला हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क बनेगा, राज्य में AIIMS बनाने का वादा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने घोषणा पत्र के एलान के बाद मार्क्सवादी पार्टी (CPI(M) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ये लोग केरल की जनता के साथ खेल खेल रहे हैं, यहां पर विकास का कोई काम नहीं किया। इसके बाद नितिन ने जनता से 9 अप्रैल को बीजेपी के पक्ष में वोट करने की बात कही। उन्होंने अपने रोड शो के दौरान एक न्यूज चैनल पर से कहा कि वे पिछले कई सालों से केरल को लूट रहे हैं। जनता यहां बदलाव चाहती है। केवल भाजपा पार्टी ऐसी है जो यहां विकास कर सकती है। हम अपने सहयोगी दल राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के साथ मिलकर केरल में सरकार बनाएगा।