
'मनरेगा' का नाम बदलने पर भड़के पी. चिदंबरम, बोले - 'यह राष्ट्रपिता की दूसरी हत्या..'
Published at : 2025-12-17 16:38:31
मोदी सरकार द्वारा लाए गए 'विकसित भारत जी राम जी बिल' पर सियासत लगातार जारी है। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के अन्य सभी दल इस बिल पर गंभीर आपत्तियां जता रहे हैं। उनका आरोप है कि बिल का उद्देश्य केवल नाम बदलना नहीं है, बल्कि इसके जरिए योजना की मूल संरचना में बड़े बदलाव करना है।