रक्षा बंधन पर लड़कियों और महिलाओं के लिए स्टीलबर्ड ने लॉन्च किया फेयरी हेलमेट, सेफ्टी के साथ ही स्टाइल भी, देखें कीमत
Published at : 2026-08-24 08:20:55
Steelbird Fairy Helmet Price Features: रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर हेलमेट निर्माता कंपनी स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया ने महिलाओं के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया अपना नया फेयरी हेलमेट लॉन्च किया है। यह हेलमेट उन महिलाओं और लड़कियों के लिए है, जो हर सफर में सुरक्षा के साथ अपनी अलग पहचान और स्टाइल को भी महत्व देती हैं। सिर्फ 1299 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध यह हेलमेट सुरक्षा और फैशन का एक बेहतरीन मेल है।