
भारत के पास कई सप्ताह तक का तेल भंडार, कई मार्गों से आपूर्ति प्राप्त हो रही : केंद्रीय मंत्री पुरी
Published at : 2025-06-22 18:48:07
नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा आपूर्ति क्षेत्रों में बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कहा कि तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक और चौथे सबसे बड़े गैस खरीदार भारत के पास कई हफ्तों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा आपूर्ति है [...]