बिना छत भी सोलर बिजली; किराएदार, मल्टी कनेक्शन उपभोक्ता भी लगा सकेंगे सोलर प्लांट

बिना छत भी सोलर बिजली; किराएदार, मल्टी कनेक्शन उपभोक्ता भी लगा सकेंगे सोलर प्लांट

Published at : 2026-01-21 22:30:00
भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र के उन उपभोक्ताओं को राहत मिलने वाली है, जिनके एक से ज्यादा बिजली कनेक्शन हैं। साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत मिलने का रास्ता खुला है जिनकी अपनी छत नहीं है और वे किराए के मकान में रहते हैं। यह राहत वर्चुअल नेट मीटरिंग और ग्रुप नेट मीटरिंग व्यवस्था से मिलेगी। इस संबंध में डिस्कॉम प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिए हैं। डिस्कॉम एमडी केपी वर्मा के अनुसार सोलर प्लांट के जरिए ऐसा संभव होगा। जिन उपभोक्ताओं के पास अपनी छत नहीं है और वे भी सोलर बिजली बनाना चाहते हैं और उसका उपयोग करना चाहते हैं तो वे इन नई व्यवस्थाओं के तहत ऐसा कर पाएंगे। राजस्थान विद्युत नियामक आयोग ने इसकी गाइड लाइन जारी कर दी है। इस फैसले से अपार्टमेंट फ्लैट्स में रहने वाले लोग, गांव-ढाणी के उपभोक्ता, सरकारी-निजी कार्यालय, स्कूल अस्पताल और उद्योग अब किसी अन्य स्थान पर अपनी जमीन पर सोलर प्लांट लगा सकेंगे। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इस योजना को तैयार किया है। इसमें पहले 5 लाख घरों के लिए आवेदन शुल्क, सुरक्षा राशि और मीटर टेस्टिंग फीस पूरी तरह माफ कर दी गई है। कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं भी नहीं लगेगा। घरेलू उपभोक्ताओं को बैंकिंग शुल्क, ट्रांसमिशन चार्ज और व्हीलिंग चार्ज से पूरी तरह मुक्त रखा गया है। 10 किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शनों के लिए किसी तकनीकी जांच की जरूरत नहीं होगी, उन्हें सीधे मंजूरी दी जाएगी। डिस्कॉम ने सोलर बिजली के लिए दरें भी निर्धारित की हैं। नेट मीटरिंग में मौजूदा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 3.26 रुपए प्रति यूनिट की दर तय की गई है। वहीं नेट बिलिंग में नए अनुबंधों के लिए 3.65 रुपए प्रति यूनिट की दर निर्धारित है, जो पूरे एग्रीमेंट पीरियड तक लागू रहेगी। ओपी महला, एसई,भीलवाड़ा सर्किल उपभोक्ताओं के लिए यह रहेगी नई व्यवस्था