मलयालम सिनेमा में पसरा मातम, 27 साल की आयु में एक्टर हरि मुरली का निधन, पिता की विरासत को बढ़ा रहे थे आगे

मलयालम सिनेमा में पसरा मातम, 27 साल की आयु में एक्टर हरि मुरली का निधन, पिता की विरासत को बढ़ा रहे थे आगे

Published at : 2026-03-12 10:20:24
मलयालम सिनेमा के पूर्व चाइल्ड आर्टिस्ट हरि मुरली का 27 साल की आयु में निधन हो गया है. एक्टर की बॉडी केरल के पय्यनूर में मौजूद उनके घर में मिला. उन्होंने 2004 की फिल्म 'रासिकन' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरुआत की थी और बाद में 'अमर अकबर एंथनी' जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम किया. एक्टर पय्यनूर मुरली के पुत्र होने की वजह से उनका थिएटर और सिनेमा से गहरा नाता था. उन्होंने विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन की पढ़ाई की थी और चेन्नई में वीएफएक्स आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे.