
कुमार विश्वास-बाबा रामदेव ने मंच पर लगाए चार चांद, रणबीर कपूर ने लिया आशीर्वाद, पहली बार साथ दिखे 'राम'-'सीता'
Published at : 2026-07-19 04:19:20
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का बीते 18 जुलाई को नई दिल्ली में स्पेशल इवेंट आयोजित किया गया था. इस इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही कई दिग्गजों ने शिरकत की थी. कुमार विश्वास और बाबा रामदेव भी मंच पर चार चांद लगाने पहुंचे थे जहां रणबीर ने उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इवेंट के वीडियोज वायरल हो रहे हैं.