
'तुम्हारी नाक कैसी है?' करियर की शुरुआत में माधुरी दीक्षित ने सुनी कड़वी बातें
Published at : 2025-12-23 03:54:23
करियर की शुरुआत में बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित को भी अपने लुक्स को लेकर कड़वी बातें सुननी पड़ी थीं. हाल ही में एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया कि शुरुआती दिनों में लोग उनकी नाक और शरीर को लेकर सवाल उठाते थे. वह यह बातें अपनी मां से साझा करती थीं, जिस पर मां ने भरोसा दिलाया कि एक हिट फिल्म के बाद यही खूबियां लोगों को पसंद आएंगी. ‘तेजाब’ की सफलता के साथ मां की बात सच साबित हुई और माधुरी रातोंरात स्टार बन गईं.