मेष साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026 : सोच-समझकर लिए गए फैसलों से मिलेगी सफलता
Published at : 2026-07-19 04:10:00
Aries weekly horoscope 20 to 26 July 2026 : मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धीरे-धीरे प्रगति की ओर बढ़ने वाला रहेगा। 20 जुलाई को चंद्रदेव कन्या राशि में रहेंगे। 21 जुलाई को चंद्रदेव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 23 जुलाई की शाम को चंद्रदेव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और 26 जुलाई को वे धनु राशि में पहुंच जाएंगे। शुक्रदेव इस समय सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। बुधदेव मिथुन राशि में वक्री चाल चल रहे हैं, इसलिए किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न दिखाएं।