
ठुमरी की रानी, 5 साल की आयु से ली संगीत की तालीम, 90 रुपये के चेक ने बना दिया बड़ा स्टार
Published at : 2026-05-07 22:31:03
'ठुमरी की रानी' गिरिजा देवी का जन्म वाराणसी में हुआ था. गिरिजा देवी ने उस दौर में संगीत चुना जब महिलाओं के लिए यह आसान नहीं था. उनके पिता के साथ ने उन्हें शास्त्रीय संगीत की बारीकियां सीखने में मदद की. उनके करियर का बड़ा मोड़ 1949 में इलाहाबाद रेडियो का ऑडिशन था, जहां उन्हें 90 रुपये का मेहनताना मिला, जो उस समय बड़े कलाकारों का मानक था. गिरिजा देवी ने ठुमरी, कजरी और चैती जैसी शैलियों को नई पहचान दिलाई. उन्हें पद्म विभूषण सहित कई बड़े सम्मानों से नवाजा गया.