यूपी में कई साल पुराने ध्वस्तीकरण आदेशों पर भी नहीं हुई कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट की हिदायत से हड़कंप

यूपी में कई साल पुराने ध्वस्तीकरण आदेशों पर भी नहीं हुई कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट की हिदायत से हड़कंप

Published at : 2026-09-21 19:18:42
सुप्रीम कोर्ट के मेरठ के अवैध निर्माणों पर कड़े रुख के बाद, उत्तर प्रदेश में वर्षों पुराने 2.5 लाख से अधिक अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटक गई है। राज्य में 4.37 लाख से अधिक अवैध निर्माण चिह्नित हैं, जिनमें से कई दशकों पुराने ध्वस्तीकरण आदेशों पर भी अब तक अमल नहीं हुआ है, जिससे अधिकारियों की मिलीभगत पर सवाल उठ रहे हैं।