
NRHM घोटाला मामले में हाई कोर्ट ने पूर्व CMO को दी राहत, सीबीआई की अभियोजन कार्यवाहियों पर लगाई अंतरिम रोक
Published at : 2026-04-08 22:59:40
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व सीएमओ डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को एनआरएचएम घोटाले के तीन मामलों में बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने गाजियाबाद में चल रही सीबीआई की अभियोजन कार्यवाहियों पर अंतरिम रोक लगा दी।