रेलवे ने बनाई नई मिसाल, घंटों में तैयार हुए आधुनिक पैदल सबवे

रेलवे ने बनाई नई मिसाल, घंटों में तैयार हुए आधुनिक पैदल सबवे

Published at : 2026-08-29 12:05:17
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों के नीचे सबवे निर्माण जैसे चुनौतीपूर्ण काम को अब आधुनिक तकनीक से कम समय में पूरा किया जा रहा है। अहमदाबाद में महज आठ घंटे से कम के रात के ब्लॉक में 21 मीटर लंबे पैदल सबवे को स्थापित करने के बाद पश्चिम रेलवे ने नई मिसाल कायम की है। वहीं, भिवंडी में सात चालू रेल लाइनों के नीचे हाइड्रोलिक पुशिंग तकनीक से जलरोधक पैदल सबवे तैयार किया गया है। इन दोनों परियोजनाओं में फैक्टरी निर्मित प्री-कास्ट आरसीसी बॉक्स और अत्याधुनिक जलरोधक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, अहमदाबाद में पश्चिम रेलवे ...