
झारखंड में आवास बोर्ड के लीज शर्तों की अनदेखी, दायरे में भाजपा-आजसू के कार्यालय भी शामिल
Published at : 2025-12-29 16:13:16
रांची की हरमू हाउसिंग कॉलोनी में आवासीय भूखंडों का बड़े पैमाने पर अवैध व्यावसायिक उपयोग जारी है। झारखंड राज्य आवास बोर्ड की लीज शर्तों और हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है, जिसमें भाजपा और आजसू पार्टी के कार्यालय भी शामिल हैं।