
कानपुर के ईदगाह चौराहे के पास तीन गैराजों में भीषण आग, दो कारें खाक, लखनऊ अग्निकांड जैसा हादसा होते बचा
Published at : 2026-04-24 19:54:47
कानपुर के ईदगाह चौराहे के पास शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से तीन गैराजों में भीषण आग लग गई, जिससे दो कारें जलकर राख हो गईं। दमकल की छह गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाकर गूदड़ बस्ती तक फैलने से रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।