
भारत बंदः नए श्रम कानूनों के विरोध में कोयला उद्योग पर आज हड़ताल, निपटने को बीसीसीएल की कड़ी तैयारी
Published at : 2026-02-12 02:29:37
Bharat Bandh: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने 12 फरवरी 2026 को नए श्रम कानूनों के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है। धनबाद में कोयला उद्योग (बीसीसीएल) भी इससे प्रभावित होगा। इसे देखते हुए बीसीसीएल ने कर्मचारियों को हड़ताल पर न जाने की अपील की है।