आज देशव्यापी हड़ताल पर 27 लाख बिजली कर्मचारी, निजीकरण और पुरानी पेंशन योजना बहाली मुख्य मुद्दे

आज देशव्यापी हड़ताल पर 27 लाख बिजली कर्मचारी, निजीकरण और पुरानी पेंशन योजना बहाली मुख्य मुद्दे

Published at : 2026-02-12 02:13:41
देशभर के लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी और अभियंता आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल पावर सेक्टर के निजीकरण, इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 और प्रस्तावित नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पालिसी 2026 को वापस लेने की मांग को लेकर की जा रही है। कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, आउटसोर्सिंग रोकने और नियमित पदों पर सीधी भर्ती की भी मांग कर रहे हैं।