Bihar Weather Update: बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, पटना सहित कई जिलों में बादल छाए रहने के आसार

Bihar Weather Update: बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, पटना सहित कई जिलों में बादल छाए रहने के आसार

Published at : 2026-02-12 02:01:53
बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। पटना समेत कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सिवान के जीरादेई में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कैमूर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।