-1767025308638_m.webp)
आईजीएमसी डॉक्टर मामले में CM सुक्खू का बड़ा फैसला, गठित की नई जांच समिति
Published at : 2025-12-29 16:22:35
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर-मरीज मारपीट मामले की पुनः जांच के लिए नई समिति गठित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मरीजों से दुर्व्यवहार सहन नहीं होगा, पर डॉक्टरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। चिकित्सकों के लिए मानव व्यवहार व जन प्रबंधन कोर्स अनिवार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने डॉ. राघव की बर्खास्तगी पर पुनर्विचार का भी संकेत दिया, क्योंकि डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर दी है।