
ऑपरेशन भौकालः 15 हजार रूपए का ईनामी गिरफ्तार, मुंबई व अहमदाबाद में काट रहा था फरारी
Published at : 2025-04-08 15:02:20
एसपी नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि घटना के बाद आरोपी सदीक ने मुंबई व अहमदाबाद में फरारी काटी। जिसके ईद पर घर आने और रेतीले धोरों में छुपे होने की जानकारी मिली थी। इस सूचना पर रेतीले धोरों में 5 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने इसे पकड़ लिया। एसपी मीना ने बताया कि वाछित ईनामी अपराधियो की दस्तयाबी के लिए आईजी जोधपुर रेंज के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।