एकेडमी ट्रायल : एथलीट्स ने दिखाया स्किल टेस्ट में दमखम

एकेडमी ट्रायल : एथलीट्स ने दिखाया स्किल टेस्ट में दमखम

Published at : 2026-02-05 22:51:25
जयपुर | सवाई मानसिंह स्टेडियम पर स्पोर्ट्स काउंसिल की एकेडमियों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार को एथलेटिक्स ट्रैक पर एथलीट्स और पैरा एथलीट्स ने स्किल टेस्ट में अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। चयन समिति के सदस्यों ने प्रत्येक इवेंट पर बारीकी से नज़र रखी। स्पोर्ट्स काउंसिल सचिव नीतू बारूपाल ने बताया कि चयन ट्रायल के तीसरे दिन विभिन्न तीरंदाजी अकादमियों से 47 तीरंदाजों का रजिस्ट्रेशन और मेडिकल टेस्ट सफलतापूर्वक हुआ। इसके बाद बैटरी टेस्ट भी लिया गया। शुक्रवार को विभिन्न हॉकी और कबड्डी अकादमियों के खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। इसके साथ ही तीरंदाजों का स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।